HomeAccidentलोहाघाट ब्रेकिंग : पिथौरागढ़—लोहाघाट एन पर राइकोट के पास सेना के वाहन...

लोहाघाट ब्रेकिंग : पिथौरागढ़—लोहाघाट एन पर राइकोट के पास सेना के वाहन से भिड़ा बाइक सवार, दर्दनाक मौत

लोहाघाट। नेशनल हाईवे पर राईकोट गांव के पास एक बाइक सवार युवक की सेना के वाहन से आमने सामने की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा अब से कुछ देर पहले का है। सेना पुलिस और उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, एसडीएम, सीओ समेत तमाम अधिकारी मौके पर हैं। इस बीच मृतक के पिता ने लोहाघाट थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं


मिली जानकारी के अनुसार राईकोट निवासी युवक सागर कुमार पाटलपुल क्षेत्र में एक वर्कशाप में कार्य करता था, आज घर वापसी के समय पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक यूके 04 के 3398 पिथौरागढ़ की ओर से आ रहे सेना के वाहन से जा टकराई। हादसे में 19 वर्षीय इस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम में फंस रेि वालों को करोड़ाखाल के रास्ते भेजना पड़ा। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, एसडीएम आरसी गौतम, सीओ ध्यान सिंह समेत तमाम उपमंडल स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी और पुलि की टीम मौके पर है। सेना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।  

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments