HomeUttarakhandNainitalरामनगर न्यूज : विधायक ने सैनिक रेस्ट हाउस के सौंदर्यीकरण को दिए...

रामनगर न्यूज : विधायक ने सैनिक रेस्ट हाउस के सौंदर्यीकरण को दिए तीन लाख, पूर्व सैनिकों ने जताया आभार

रामनगर। पूर्व सैनिक संगठन रामनगर द्वारा क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट को सैनिक विश्राम गृह के सौन्दर्यीकरण के लिए एक ज्ञापन दिया गया। विधायक द्वारा 3 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सैनिक विश्राम गृह की बिल्डिंग में कार्य न होने से बिल्डिंग काफी जर्जर अवस्था में आ चुकी थी ।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं

विधायक के संज्ञान में जब यह बात प्रस्तुत की गई तो पिछले वर्ष 2019 में विधायक निधि द्वारा सैनिक विश्राम गृह लखनपुर में 7 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी जो कार्य अब तक पूर्ण हो चुका है। रामनगर के सभी पूर्व सैनिकों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर नवीन पोखरियाल, कैप्टन पूरन सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रतिनिधि चन्द्रमोहन सिंह मनराल और सैनिक विश्राम गृह के केयर टेकर भगवत सिंह चौहान उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments