HomeAccidentनदी में गिरी पिकअप, खाद्य निरीक्षक सहित 2 लापता, महिला का​ मिला...

नदी में गिरी पिकअप, खाद्य निरीक्षक सहित 2 लापता, महिला का​ मिला शव

पिथौरागढ़/धारचूला। जनपद पिथौरागढ़ अंतर्गत तवाघाट क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर आई है। यहां राष्ट्रीय मोटर मार्ग में चैतुलधार के पास राशन छोड़कर लौट रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई है, वहीं खाद्य निरीक्षक सहित दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके 05 टीए 6464 काली नदी में जा गिरा है। घटना सोमवार रात्रि 11 बजे की बताई जा रही है। वाहन में तीन लोग सवार थे।

नदी में गिरी पिकअप : पोस्टमार्टम हाउस के पास जमा लोग
नदी में गिरी पिकअप : पोस्टमार्टम हाउस के पास जमा लोग

इधर घटना की सूचना आज दोपहर को जब यह लोग धारचूला नहीं पहुंचे तब मिली। सूचना मिलने के बाद आज पानागढ़ से एसडीआरएफ की टीम और धारचूला कोतवाल कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया।

काली नदी से चल निवासी 42 वर्षीय सरस्वती चलाल पत्नी लक्ष्मण सिंह चलाल का शव बरामद हुआ है। पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल सहित क्लीनर अभी भी लापता हैं। इस घटना से क्षेत्र के लोग सदमे में है।

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के शव का सीएचसी धारचूला में पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments