HomeAccidentBig Breaking Almora : अंत्येष्टि से लौट रहा पिकअप गैस गोदाम के...

Big Breaking Almora : अंत्येष्टि से लौट रहा पिकअप गैस गोदाम के पास दुर्घटनाग्रस्त, 08 घायल, एक गम्भीर हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां विश्वनाथ घाट में अंत्येष्टि से लौट रहा एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में चालक सहित आठ लोग घायल हो गये, जिनमें से एक को गम्भीर हालत में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ घाट में एक अंत्येष्टि के बाद ढ़ौरा गांव जा रहा पिकअप संख्या यूके टीए 4279 ​गैस गोदाम के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अचानक असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में पिकअप में सवार मोहन सिंह 50 साल पुत्र श्याम सिंह, कुंदन सिंह 61 साल पुत्र हर्ष सिंह, बालम सिंह 53 साल पुत्र मोहन सिंह, पूरन सिंह 45 साल पुत्र हर्ष सिंह, राम सिंह 44 साल पुत्र चतुर सिंह, दुर्लभ सिंह 50 पुत्र देव सिंह, दीपक सिंह 29 साल पुत्र डुंगर सिंह तथा पिकअप चालक राजेंद्र सिंह बिष्ट 45 साल पुत्र हयात सिंह बिष्ट घायल हो गये। इधर स्थानीय लोग सभी घायलों को अलग—अलग वाहनों में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की टीम उपचार में जुटी हुई है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मोहन सिंह को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सभी घायल ढ़ौरा गांव निवासी बताये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments