HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: समाजसेवी स्व. मोती लाल वर्मा को व्यापारी नेताओं ने दी...

अल्मोड़ा न्यूज: समाजसेवी स्व. मोती लाल वर्मा को व्यापारी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अल्मोड़ा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी स्व. मोती लाल वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही संगठन के पूर्व जिला महामंत्री ललित कार्की के अनुज अखिल कार्की के निधन पर भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अपने शोक संदेश में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि स्व. मोतीलाल वर्मा उनके प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने कहा कि उनके सानिध्य में सन् 1968 से 1970 तक शिक्षा ग्रहण की और स्व. मोती लाल वर्मा की समाजसेवा से वे प्रभावित हुए। उन्होंने स्व. मोती लाल वर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इनके अलावा श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा समेत संगठन महामंत्री प्रकाश मिश्रा, किशन गुरनानी, सूरज साह, राजीव भसीन,सुनील कपूर, बद्री प्रसाद, दिनेश गोयल, भैरव गोस्वामी, मनीष जोशी, श्याम लाल साह, मुमताज कश्मीरी, दीप सिंह डांगी, अजीत कार्की, दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, राहुल बिष्ट, अमन नज्जॉन आदि व्यापारी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments