HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अब भी लंबित हैं पिछले साल के बिल, विरोध में फार्मेसी...

अल्मोड़ा: अब भी लंबित हैं पिछले साल के बिल, विरोध में फार्मेसी अधिकारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पिछले साल के चारधाम यात्रा ड्यूटी के बिलों का भुगतान नहीं होने के विरोध का सिलसिला फार्मेसी अधिकारियों ने जारी रखा है। जिले में फार्मेसी अधिकारी अपने अपने कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध जारी रखे हुए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कुमाऊं मंडल के आह्वान पर विरोध कार्यक्रम जारी है। जनपद के मुख्यालय के अस्पतालों समेत सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्रों, पीएचसी, सीएचसी व उप जिला चिकित्सालयों में फार्मेसी अधिकारी बाहों में काला फीता बांध कर कार्य कर रहे हैं। जिले में यह कार्यक्रम जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष डीके जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेएस मनराल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, मंत्री रजनीश जोशी, संयुक्त मंत्री ललित नेगी, कोषाध्यक्ष कैलाश पपने व संप्रेक्षक माया पांडेय के निर्देशन में चल रहा है। उधर ग्रामीण अस्पतालों में द्वाराहाट में गोविंद सिंह मेहता, भिकियासैंण में नवीन चंद्र जोशी, आनंद बल्लभ, चमड़खान में जेएस नयाल समेत विभिन्न जगहों पर बाहों में काला फीता बांधकर फार्मेसी अधिकारी विरोध दर्ज कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments