HomeBreaking Newsनैनीताल : मार्निंग वॉक पर निकले थे लोग, सड़क किनारे पड़ी मिली...

नैनीताल : मार्निंग वॉक पर निकले थे लोग, सड़क किनारे पड़ी मिली लाश

📌 हुई शिनाख्त, पर्वतारोही होने की चर्चा, जांच कर रही पुलिस

सीएनई नैनीताल। आज यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने तल्लीताल क्षेत्र स्थित माल रोड में सड़क किनारे चर्च के समीप एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने शव की पहचान पर्वतारोही कमल सिंह रौतेला के रूप में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को तल्लीताल स्थित मालरोड में चर्च के समीप एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने इसे सर्वप्रथम देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना के बाद पुलिस के अलावा परिजन भी पहुंचे। मृतक के भतीजे अमित रौतेला ने शव की शिनाख्त अपने चाचा कमल सिंह रौतेला के रूप में की। परिजनों के अनुसार मृतक एक पर्वतारोही था। इधर तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है। युवक के पर्वतारोही होने का भी पता लगाया जा रहा है।

उत्तराखंड : आज 6 जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट, बद्रीनाथ NH बंद

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments