HomeBreaking Newsउत्तराखंड : कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में 10 प्रदेश संयोजक नियुक्त

उत्तराखंड : कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में 10 प्रदेश संयोजक नियुक्त

📌 नव कार्यकारिणी में महासचिव, सचिव, उपाध्यक्षों की भी घोषणा

CNE DESK/उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नव कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें 10 प्रदेश संयोजक, 37 सचिव, 34 महासचिव तथा 06 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की ओर से जारी सूची में आदित्य जोशी, असित सरकार, दिनेश चंद्र जोशी, अंकुर सिंह, हिमांशु कश्यप गांधी, अशोक कुमार पाल, महेंद्र प्रसाद टम्टा, ललित मेहता, लक्ष्य ओबरॉय व शुभम राणा को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

वहीं, शरद चंद्र साह, कुलदीप जखमोला, आनंद सिंह अधिकारी, एचएन चमोली, बलजीत सिंह, शान्तनु गांगुली को उपाध्यक्ष पद सौंपा गया है। इसके अलावा महासचिव व सचिवों की सूची भी जारी की गई है।

यहां देखिए कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची –

नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments