HomeUttarakhandAlmoraटूटा डिप्लोमा इंजीनियर्स के सब्र का बांध, 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

टूटा डिप्लोमा इंजीनियर्स के सब्र का बांध, 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। लंबित मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर्स के सब्र का बांध अब टूट चुका है। लिहाजा प्रदेश के समस्त अभियंत्रणों विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनिर्य महासंघ की उच्चाधिकारी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि पूर्व में महासंघ ने 01 अप्रैल 2023 से 12 मई 2023 तक प्रथम चरण का आंदोलन किया था। 23 मई से 02 जून 2023 तक दूसरे चरण का आंदोलन हुआ। 02 जून को महासंघ ने देहरादून में महारैली निकाली थी। वहीं 08 जून 2023 से हड़ताल प्रस्तावित थी।

महासचिव मुकेश रतूड़ी ने बताया कि गत 07 जून 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में दो तथा ​सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में 04 बैठकें हुई।

उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर 06 बैठकें होने तथा संगठन द्वारा कई बार अवगत कराये जाने के बावजूद शासन स्तर पर मांगों के संदर्भ में पूरी तरह उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया गया।

कनिष्ठ अभियंता संवर्ग हेतु जारी शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है। ना तो पूर्व में मुख्य सचिव स्तर पर लिए गए निर्णयों का शासनादेश जारी किया गया है। जिस कारण महासंघ के सभी सदस्यों में घोर निराशा है। अतएव उच्चाधिकारी समिति की बैठक में तय हुआ ​है कि पूरे प्रदेश में डिप्लोमा इंजीनियर्स 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments