HomeUttarakhandNainitalहर्षोल्लास से मनायें दीपावली पर्व, नियमों का करें अनुपालन : खैरना पुलिस

हर्षोल्लास से मनायें दीपावली पर्व, नियमों का करें अनुपालन : खैरना पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी। खैरना चौकी पुलिस ने दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर आम नागरिकों व व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने पटाखा व्यापारियों से दुकानें निर्धारित स्थान पर ही लगाने व नियमों का ध्यान रखने का आग्रह किया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

चौकी खैरना पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, टैक्सी चालकों आदि की बैठक ली। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व सकुशल संपन्न कराने हेतु शासन—प्रशासन व न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करना अनिवार्य है।

साथ ही तमाम निर्देशों से अवगत कराया गया। दीपावली पर्व के दौरान बाजार में होने वाली भीड़, यातायात नियंत्रण व अतिक्रमण न करने व प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही लाइसेंस के साथ पटाखों की बाजार लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments