HomeBreaking Newsबड़ी ख़बर : उत्तराखंड में ली थी पठानकोट ब्लास्ट के आतंकी ने...

बड़ी ख़बर : उत्तराखंड में ली थी पठानकोट ब्लास्ट के आतंकी ने शरण, 04 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर

पंजाब प्रांत के लुधियाना के पठानकोट में बीते दिनों हुए विस्फोट के आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुक्खी को शरण देने वाले चार लोगों की उत्तराखंड से गिरफ्तारी हुई है। उत्तराखंड एसटीएफ को इस मामले को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

आरोपियों की गिरफ्तारी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के पंतनगर थाना क्षेत्र से पुलिस व एसटीएफ की टीम ने की है। बीते दिनों लुधियाना में हुए विस्फोट के तार भी इससे जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि फरार आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुक्खी और उधम सिंह नगर से गिरफ्तार चारों आरोपियों के तार कनाडा निवासी अर्श जो कि खालिस्तान टाइगर्स फोर्स से है, जुड़े हैं। ये लोग whatsapp calling के माध्यम से संपर्क में थे। पुलिस ने बताया कि इन लोगों द्वारा पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को शरण दी जा रही थी। ज्ञात रहे कि पठानकोट आर्मी कैंप में यह हमला विगत वर्ष 21 नवंबर को हुआ था, जिनमें कई आतंकियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। News WhatsApp Group Join Click Now

Uttarakhand : मौसम ने ली करवट, इन 04 जनपदों में बारिश—ओलावृष्टि, 05 में हिमपात की सम्भावना

उत्तराखंड एसटीएफ ने बताया कि नवंबर 2021 में पंजाब के पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना में bomb blast incidents हुए थे। इस मामले में पंजाब पुलिस ने आधे दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी, लेकिन आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुक्ख फरार चल रहा था। पता चला कि सुक्खा ने उत्तराखंड में शरण ली थी। जिसकी जानकारी मिलने पर उत्तराखंड एसटीएफ एक्शन में आ गई। फिर इसके लिए एक जाल बिछाया गया। तीन रोज तक प्लानिंग चलती रही। एसटीएफ ने इलाके की जानकारी हासिल की, सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला।

उत्तराखंड : आज कभी भी जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची, जानें क्या बोले गोदियाल

जिसके बाद पुलिस ने शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी, उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अजमेर सिंह उर्फ लाडी मंड और गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने शमशेर से एक 32 बोर की पिस्टल बरामद की है। सथ ही एक ​फोर्ड फिगो कार भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुक्खा को इसी कार से यह लोग अपने घर छुपाने लाये थे। आरोपियों के खिलाफ उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि पूछताछ में कई बड़े राज यह चार लोग खोल सकते हैं।

उत्तराखंड : सूची से पहले आ गया हरक सिंह रावत का माफीनामा, कांग्रेसी नेत्री बोली आखिरी पैरा पढ़ लो

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments