बागेश्वर न्यूज : मच्छरों से भैंसों को बचाने के लिये किया धुआं और हो गया हादसा, ये हुआ नुकसान

0

बागेश्वर। पशुशाला में बंधे पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिये किये धुएं ने पशुशाला में आग लगा दी, जिसमें पशुशाला में बंधी एक भैंस और उसकी कटिया जल मरी। घटना कल रात की है। आज राजस्व
उप निरीक्षक, गलई ने हादसे की जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हवीलकुलवान में 75 वर्षीय महेन्द्र राम की गौशाला में आग लगने से 1 भैस व 1 भैस का बच्चा जल गया। जिसके उपरान्त घटना स्थल पर पहुचकर निरीक्षण करने उपरान्त् पता चला कि महेन्द्र राम के गौशाला में दिनांक 8 अगस्त की रात्री में आग लगने से दो भैसों का दम घुटने से मृत्यु हुई है। महेंद्र ने द् रात्रि में भैसों को मच्छरों से बचाने के लिये गौशाला में धुआं लगाकर दरवाजे बन्द कर दिये थे। जिससे रात्रि में आग लगने से दोनों भैसों की मृत्यु हो गयी। उक्त गौशाले में प्रार्थी के लापरवाही के कारण आग लगी है, जो आपदा मानकों के तहत नही आता है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS