अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने यातायात प्रबंधन व सुविधा के मद्देनजर अल्मोड़ा नगर की यातायात की वन-वे व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया है। यह व्यवस्था सोमवार 20 जुलाई 2020 से लागू होगी।
नये परिवर्तन के अनुसार अब एल.आर. साह रोड में वन-वे व्यवस्था सुबह आठ बजे से सायं आठ बजे तक लागू रहेगी। इसके अलावा माल रोड अल्मोड़ा में प्रातः 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। तय किया है कि इस अवधि में कोई भी चैपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहा की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। यह भी तय किया है कि रविवार के दिन माल रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू नहीं होगी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


