बागेश्वर न्यूज : समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक सुमित पांडे को मिली पीएचडी, इस विषय पर किया शोध

0

बागेश्वर। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक सुमित पांडे ने मनोवैज्ञानिक कठोरता के संबंध में समस्या—निवारण कौशल का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर शोधकार्य पूरा करके पीएचडी की उपाधी हासिल की है। डा. सुमित पांडे ने हिम गिरी जी विश्वविद्यालय देहरादून के एसोसिएट प्रोफेसर डा. डीएस गढ़िया के मार्ग दर्शन में यह शोध कार्य पूरा किया। इस दौरान उन्होंने सात राष्ट्रीय सेमिनारों में हिस्सा लेकर अपने शोध पढ़े। उनके तीन शोध पत्र यूजीसी केयर लिस्टेड जनरल के संबोधि शोध सरिता एवं शोध संचार बुलेटिन में भी प्रकाशित किए गए। उन्होंने तीन आईएसबीएन नंबर युक्त पत्रिकाओं का संपादन भी किया गया है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS