पाकिस्तान ने Indian boat पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत, 06 का अपहरण

सीएनई रिपोर्टर पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय सीमा में मौजूद नि​हत्थे भारतीय मछुवारों की नाव पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। ​इस दौरान एक मछुवारे की मौत…

सीएनई रिपोर्टर

पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय सीमा में मौजूद नि​हत्थे भारतीय मछुवारों की नाव पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। ​इस दौरान एक मछुवारे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। वहीं पाकिस्तानी मरीन कमांडो 06 भारतीय मछुवारों का अपहरण कर अपने साथ ले गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को पाकिस्तान मरीन ने ‘जलपरी’ नाम की एक हिंदुस्तानी नाव पर गुजरात के द्वारका में गोलियों की बौछार कर दी। अहम बात यह है कि पाकिस्तानी नौसेना ने यह हमला तब किया जब नाव हिंदुस्तान की सीमा पर ही थी। इस हमले में एक भारतीय मछुआरे की दर्दनाक मौत हो गई और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक मछुआरे की पहचान श्रीधर के रूप में हुई है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाया। वहीं घायल को द्वारका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञात रहे कि पाकिस्तान ने ​बगैर किसी कारण के कई भारतीय मछुवारों को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले साल अप्रैल में भी पाकिस्तानी नौसेना ने दो नावों पर फायरिंग की थी। उस वक्त नाव पर 8 लोग सवार थे। मार्च माह में भी पाकिस्तान ने 11 भारतीय मछुवारों की गिरफ्तारी की थी और फरवरी में 17 को गिरफ्तार कर लिया था। कई भारतीय नौकाओं को पाकिस्तानी नौसेना ने जब्त कर लिया था। जानकार बताते हैं कि अरब सागर में स्पष्ट सीमा नहीं होने से अकसर इस तरह के मामले पेश आते रहते हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि 6 मछुआरों का अपहरण भी पाकिस्तानी मरीन कमांडो ने कर लिया है। मामले की जांच नेवी और कोस्ट के अलावा सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा की जा रही है। अपहरण किए गए मछुआरों को कहां ले जाया गया है, इसका पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *