HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking News: ओवर स्पीड आल्टो कार ने स्कूटी को बनाया फुटबाल...

Bageshwar Breaking News: ओवर स्पीड आल्टो कार ने स्कूटी को बनाया फुटबाल और सरयू तट पर फेंकी, पैराफिट ने नदी में जाने से बचा ली कार, अफरा—तफरी मची

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां अनियंत्रित चाल से दौड़ रही एक आल्टो कार ने नुमाइशखेत को जोड़ने वाली सड़क पर अफरा—तफरी मचा दी। इस ओवर स्पीड में वाहन ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को ऐसी टक्कर मारी कि स्कूटी सरयू नदी के घाट तक लुढ़क गई। इतना ही नहीं यह आल्टो कार भी सरयू नदी में गिरने से बाल—बाल बच गई। पैराफिट ने बड़ी घटना टाल दी।

शुक्रवार को अपराह्न लगभग ढ़ाई बजे एक आल्टो कार संख्या यूके 02—ए 4363 नुमाइशखेत की तरफ जा रही थी। एकाएक चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। कार ओवर स्पीड में बेतरतीब हो चलने लगी। आसपास के दुकानदार और राहगिर भी भागने लगे।

एकाएक की आल्टो कार सड़क किनारे खड़ी स्कूटी संख्या यूके 02, 6066 पर टकरा गई। स्कूटी हवा में उछलते हुए सरयू की तरफ गिर गई। उसके घाट की तरफ गिरने से वहां अफरा—तफरी मची।

इतना ही नहीं आल्टो कार भी पैराफिट को तोड़ते हुए नदी की तरफ लटक गई। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अराजकता कतई पनपने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया वाहन का ब्रेक फेल हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments