बागेश्वर: लाठीचार्ज से आक्रोश, नारेबाजी कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध होगा: ललित फर्स्वाण सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस पार्टी ने देहरादून में आंदोलित युवाओं के साथ हुए लाठीचार्ज की कठोर शब्दों…

दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध होगा: ललित फर्स्वाण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस पार्टी ने देहरादून में आंदोलित युवाओं के साथ हुए लाठीचार्ज की कठोर शब्दों में निंदा की है। शुक्रवार को एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं का शोषण किया है। उत्तराखंड राज्य भर्ती घोटाला का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि नौकरी देने के बजाय बेरोजगारों पर लाठियां बरसायी जा रही हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और युवाओं को सड़कों पर उतरने को मजबूर किया जा रहा है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि युवाओं के साथ उनकी पार्टी है। वह सरकार की दमनकारी नीतियों को विरोध करेंगे। युवाओं पर डंडा चलाने वालों को भी समय आने पर सबक सिखाएंगे।

पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते बेरोजगारी बढ़ी है। उत्तराखंड राज्य की लड़ाई इसलिए नहीं लड़ी गई थी। विरोध और आंदोलन करना प्रत्येक भारतवासी का हक है। लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। जिपंअ हरीश ऐठानी ने कहा कि युवाओं के साथ बर्बर लाठीचार्ज हुआ है। जिसे उत्तराखंड कतई सहन नहीं कर सकता है। यह राज्य आंदोलन से जन्मा है। सरकार को समय रहते चेतना होगा। इस दौरान गोपा धपोला, गीता रावल, राजेंद्र सिंह टंगड़िया, हरीश ऐठानी, देवेंद्र परिहार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कवि जोशी, रमेश गोस्वामी, ललित बिष्ट, सुनील भंडारी, गोकुल परिहार, भीम कुमार, पवन परिहार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *