HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : जीएसटी विभाग के अधिकारियों का छापा, 4.50 लाख का जुर्माना

हल्द्वानी : जीएसटी विभाग के अधिकारियों का छापा, 4.50 लाख का जुर्माना

हल्द्वानी न्यूज| राज्य कर विभाग (जीएसटी) के अधिकारियों ने हल्द्वानी आजाद नगर में विक्रेता और शक्तिफार्म में तंबाकू सप्लायर के वहा छापेमारी की। इस दौरान बिलों में गड़बड़ी पाए जाने पर दोनों का 4.50 लाख रुपये का चालान काटा गया। लेन-देने से संबंधित खाते सीज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर स्मिता ने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देशन पर तंबाकू और लकड़ी कारोबारियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। गुरुवार को सितारगंज से आ रहे ट्रक को पकड़कर चेकिंग की गई। ट्रक में बीड़ी-सिगरेट आदि लदा हुआ था। चालक ने जो दस्तावेज दिखाए उसमें अलग-अलग लोगों के नाम के बिल कटे हुए थे जबकि यह हल्द्वानी में एक ही व्यवसायी के पास जा रहे थे।

इसी बीच एक टीम को शक्तिफार्म स्थित तंबाकू सप्लायर के यहां छापा मारने के लिए टीम को रवाना किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर दोनों के खाते सीज कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार बड़ी फर्म रडार पर है। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर दीपक कुमार, पूरन सिंह, सतीश कुमार आदि थे।

युवाओं के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का Update, विस्तार से पढ़ें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments