HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर जिला योजना का 55.19 करोड़ का परिव्यय अनुमोदित

बागेश्वर जिला योजना का 55.19 करोड़ का परिव्यय अनुमोदित

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली ली जिला योजना की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज वर्चुअली जिला योजना की बैठक ली। इसमें जिला योजना समिति ने 55.19 करोड़ रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया। इससे पूर्व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री चन्दन राम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद का विकास प्राथमिकता है। इसलिए क्षेत्र के विकास में अधिकारी व जनप्रतिनिधि अपनी अहम भूमिका निभायें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ ही ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य पाल आदि पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा जनपद को विकास का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जिला योजना के पुराने कार्याे की देनदारी भुगतान को किया जायेगा तथा योजना में ऐसे प्रस्ताव रखे जाएं, जो इसी वर्ष अथवा दो वर्ष में पूर्ण हो सकें।

बैठक में कृषि विभाग का 246.80 लाख, उद्यान 350 लाख, पशुपालन 285.86 लाख, मत्स्य 159.75 लाख, सिंचाई 450 लाख, लघुडाल 440.80 लाख, पर्यटन 140.56 लाख, मा0 शिक्षा 289 व प्रा0 शिक्षा 259.24 लाख, चिकित्सा 150 लाख, जलसंस्थान 390.50 लाख, लोनिवि 13 करोड, 21 लाख, बाल विकास 48.60 लाख, सहित अन्य विभागों का परिव्यय अनुमोदित किया गया।

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि योजना का परिव्यय समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है, उसमें सभी सदस्यों के योजना प्रस्तावों को प्राथमिकता से रखा जायेगा। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद के सर्वागीण विकास में सभी का सहयोग अपेक्षित होगा तथा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रभारी मंत्री के निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे तथा कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, अध्यक्ष नगर पंचायत कपकोट गोविन्द बिष्ट, ब्लाक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, सदस्य इन्द्रा परिहार, जनार्दन लोहनी, गोपा देवी, गोपाल सिंह,, पूरन सिंह गडिया, हरीश ऐठानी, सहित प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी जोशी, अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश रावत समेत जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments