काशीपुर ब्रेकिंग : गैरसैंण से विवाह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार कुंडेश्वरी रोड पर पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

0
उधम सिंह नगर : दो सड़क हादसों में एक दंपत्ति समेत तीन की मौत, चार घायल
सांकेतिक फोटो

काशीपुर। गैरसैंण से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे कुंडेश्वरी के कुछ लोगों की कार घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक मूलत: चमोली के गैरसैंण क्षेत्र के कालीमठ का रहने वाला था।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से चमोली जिले के गैरसैंण के कालीमठ गांव निवासी 33 वर्षीय सुरेंद्र सिंह बिष्ट कल सुबह कालीमठ में होने वाले एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गैरसैण गए थे। जहं से रात तकरीबन 12 बजे उन्होंने कुंडेश्वरी निवासी दीपक, कमल व दो अन्य युवकों के साथ वापसी शुरू की। काशीपुर में कुंडेश्वरी रोड पर शमशान घाट के पास एक मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।

हादसे में सुरेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक और कमल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कुंडेश्वरी पुलिस ने घायलों को उठाकर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र दुबई के एक रेस्टोरेंट में बतौर सैफ काम किया करता था, लेकिन लाक डाउन के कारण उसकी नौकरी चली गई और वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कुंंडेश्वरी में कमरा किराये पर लेकर रहने लगा।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : कसारदेवी में मैक्स खाई में गिरी दो की मौत, 9 घायल

कालाढूंगी ब्रेकिंग : बेटे की नहीं करा पाया जमानत तो पिता ने खुद को गोली से उड़ा लिया

हल्दूचौड़ ब्रेकिंग : दुकान में सो रहा था गौला मजदूर आग में जिंदा जला

कोरोना गाईडलाइन : विवाह समारोह, धार्मिक आयोजनों व अन्य कार्यक्रमों में 200 के बजाए 100 लोगों को ही मिलेगी अनुमति

नैनीताल ब्रेकिंग : मल्लीताल में दो मंजिले पर घर में लगी आग, लकवाग्रस्त 65 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जला, दो अन्य झुलसे

काम की खबर : दिसंबर में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, समय से निपटाएं अपने काम

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें