HomeCrimeकालाढूंगी ब्रेकिंग : बेटे की नहीं करा पाया जमानत तो पिता ने...

कालाढूंगी ब्रेकिंग : बेटे की नहीं करा पाया जमानत तो पिता ने खुद को गोली से उड़ा लिया

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

कालाढूंगी। नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में गांव धनपुर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली । उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पास में ही खेत पर काम कर रही उसकी पत्नी जब भागी भागी घर आई तो देखा कि पति मृत पड़ा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । जानकारी के अनुसार ग्राम धनपुर के रहने वाले 50 वर्षीय हरि सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह ने रविवार शाम को खुद को गोली मारकर उड़ा लिया, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कालाढूंगी व बैलपड़ाव पुलिस मोके पर पहुच गई व छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने हरि सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज उसका पोस्टमार्टम होगा।

ADVERTISEMENTSAd

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

शुरुआती जानकारी के अनुसार पारिवारिक कारणों की परेशानियों के चलते डिप्रेशन में चल रहे हरि सिंह ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। अपनी लाइसेंसी बंदूक से हरि सिंह ने जब खुद को गोली मारी उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। उनकी पत्नी खेत में गई हुई थी गोली की आवाज सुनकर सब भागे भागे वहां पहुंचे तब तक हरिसिंह बुरी तरह लहूलुहान होकर गिरे हुए थे जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पता चला है कि हरसिंह का इकलौता बेटा एक अपराधिक मामले में जेल में है। उसकी तीन चार महीने से जमानत नहीं हो पा रही है। हरिसिंह इस ही बात को लेकर तनाव में चल रहे थे।

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : कसारदेवी में मैक्स खाई में गिरी दो की मौत, 9 घायल

हल्दूचौड़ ब्रेकिंग : दुकान में सो रहा था गौला मजदूर आग में जिंदा जला

कोरोना गाईडलाइन : विवाह समारोह, धार्मिक आयोजनों व अन्य कार्यक्रमों में 200 के बजाए 100 लोगों को ही मिलेगी अनुमति

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आ गई प्रदेश सरकार की नई कोरोना गाइडलाइन, नाइट कर्फ्यू का अधिकार जिला प्रशासन को तो लॉकडाउन का अधिकार राज्य सरकार के पास 

काम की खबर : दिसंबर में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, समय से निपटाएं अपने काम

नैनीताल ब्रेकिंग : मल्लीताल में दो मंजिले पर घर में लगी आग, लकवाग्रस्त 65 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जला, दो अन्य झुलसे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments