नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन यहां द एस्पीरेंट कोचिंग सेंटर अल्मोड़ा में किया गया।
कार्यक्रम में द एस्पीरेंट कोचिंग सेंटर अल्मोड़ा के संस्थापक अजय जोशी ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही भारत सरकार की विभिन्न आत्म निर्भर योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इस आयोजन में जिसमें विशेषज्ञ के रुप में विनोद तिवारी, अजय जोशी, शेखर नाथ, संदीप आदि तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक विजय सिंह, चंदन लाल, सीता आदि उपस्थित थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।