HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : अब इन पांच कलेक्शन सेंटरों में लिए जाएंगे कोरोना...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : अब इन पांच कलेक्शन सेंटरों में लिए जाएंगे कोरोना सैंपल

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार जनपद में आये प्रवासियों का रेंडम कोरोना जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भारती राणा ने स्वास्थ्य विभाग की सैम्पल कलेक्शन टीमों की तैनाती करते हुए, जनपद मे सैम्पल लिये जाने हेतु 5 कलैक्शन सेंटर बनाये हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भारती राणा ने बताया कि बेतालघाट,सुयालबाडी, गरमपानी क्षेत्र मेें आये प्रवासियों की लाइन लिस्टिंग एवं सैम्पल लेने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी को कलैक्शन सेन्टर बनाया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इसी तरह भवाली, भीमताल व रामगढ क्षेत्रों का कलैक्शन सेन्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवाली, पदमपुरी,ओखलकांडा क्षेत्र के प्रवासियों हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुरी, कालाढूंगी,कोटाबाग, बैलपड़ाव के प्रवासियों हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालाढूंगी व मोटाहल्दू, लालकुआं,बिन्दुखत्ता क्षेत्र में आये प्रवासियों की लाईन लिस्टिंग एवं कोरोना सैम्पल लेने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोटाहल्दू को कलैक्शन सेन्टर बनाया गया है। जहां पर स्वास्थ्य टीमें तैनात कर दी गई है ताकि बाहर से आये क्वारंटीन व्यक्ति के सैम्पल उनके क्षेत्रों में ही लिये जा सकें, उन्हे ताकि उन्हे दूर ना जाना पडे।

जिलाधिकारी बंसल ने निर्देश दिये हैं कि जनपद में आये प्रवासियों का 5 प्रतिशत लोगों का रेंडम सैम्पलिग की जाए तथा 65 वर्ष व उससे अधिक आयु वाले प्रवासियों का शतप्रतिशत कोरोना सैम्पलिंग की जाए। उन्होेंने सम्बन्धित क्षेत्र की आईआरटी की टीम (एसडीएम, सीओ, एसीएमओ, एमओआईसी)को तैनात रहने के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments