HomeCovid-19सुयालबाड़ी : गांव—कस्बों में नाच रहा कोरोना, अब छीमी में मिला कोरोना...

सुयालबाड़ी : गांव—कस्बों में नाच रहा कोरोना, अब छीमी में मिला कोरोना पॉजिटिव

— सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —
कोरोना संक्रमण अब शहरी व ग्रामीण हर क्षेत्र में अपने पांव पसार रहा है। प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद कुछ लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही संक्रमण के खतरे को बढ़ा रहा है। यहां सुयालबाड़ी के निकटवती छीमी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसे सीएचसी गरमपानी में आइसोलेट कर दिया गया है। चिकित्साधिकारी गरमपानी डॉ. सतीश पंत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गत दिवस ग्राम छीमी में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसे सीएचसी गरमपानी में ही रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य महकमे की ओर से बड़ी संख्या में लोगों का चेकअप किया जा रहा है। इसके साथ ही आम जनता को कोरोना संक्रमण के प्रति लगातार जागरूक करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। डॉ. पंत ने आम जनता से भी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के दिशा—निर्देशों का अनुपालन करते हुए स्वयं व दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments