HomeDelhiअब 12 से 14 साल के बच्चों को भी लगेगा कोविड का...

अब 12 से 14 साल के बच्चों को भी लगेगा कोविड का टीका

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि 16 मार्च से 12 वर्ष से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मांडविया ने यहां बताया कि सरकार ने 12 वर्ष से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही 60 से अधिक आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन टीका ले सकेंगे। उन्होंने कहा, “बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित। मुझे बताते हुए खुशी है कि 16 मार्च से ,12 से 13 और 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे।”

उन्होंने कहा, “ मेरा बच्चों के परिजनों और 60 से अधिक आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है कि वैक्सीन जरूर लगवाए।”

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments