HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: लंबी अवधि से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर नोटिस चस्पा

अल्मोड़ा: लंबी अवधि से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर नोटिस चस्पा

✍️ सुगम यातायात के लिए धारानौला मोटरमार्ग से शुरू हुई कार्यवाही
✍️ स्वामियों ने जल्द नहीं हटाए, तो वाहन पहुंच जाएंगे डंपिंग जोन

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पुलिस ने सड़क किनारे लंबी अवधि से खड़े वाहनों को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। यहां धारानौला मोटरमार्ग में ऐसे वाहनों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। अगर नोटिस के बाद भी वाहन स्वामियों ने अपने वाहन नहीं हटाए, तो पुलिस इन्हें डंपिंग जोन में डाल देगी। इसके बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

गत दिनों लिये गए निर्णय के मुताबिक निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता ने पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाकर करबला से धारानौला सड़क किनारे जगह​—जगह लंबी अ​वधि से खड़े 29 वाहनों को हटवाने का नोटिस वाहनों में चस्पा कर दिए हैं। अब अगर नोटिस में निर्धारित अवधि के अंदर वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को नहीं हटाया, तो पुलिस वाहनों को क्रेन से पुलिस लाईन के डंपिग जोन में डालकर जरुरी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने बताया है कि ऐसे ही अन्य वाहनों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जहां ऐसे लंबी अवधि से खड़े वाहन मिलेंगे, उन्हें हटवाने के लिए नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने विगत दिनों नगर के जन प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों, जिला प्रशासन व नगर पालिका आदि के साथ नगर ट्रैफिक व्यवस्था को सृदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने के लिये गोष्ठी आयोजित की थी। जिसमें निर्णय लिया गया था कि धारानौला मोटरमार्ग के किनारे लम्बे समय से खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। ये वाहन आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments