बागेश्वर : विभाग नहीं ले रहे इन दो गांव की सुध, पिछले 13 दिनों से नहीं आ रहा पानी

0

बागेश्वर। बागेश्वर क्षेत्र के गांव छीड़ी पैसिया में पेयजल पाइप लाइन टूटने से ग्राम जेठाई और बगचूड़ी ग्राम सभा में 13 दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे दोनों गांवों की करीब 18 सौ की जनसंख्या को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्राम बगचूड़ी के प्रधान भूपेश सिंह ने बताया कि एक-दो दिन पानी की सप्लाई टैंकर विभाग द्वारा भेजे गए उसके बाद आज 13 दिन हो चुके हैं गांव में एक ही हैंडपंप है जिसमें लंबी कतार लगी हुई है ना पाइपलाइन आज तक ठीक हो पाई ना किसी के ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ छीड़ी पैसिया के जंगल में अज्ञात व्यक्ति ने चीड़ का हरा पेड़ काट डाला जिस कारण पूरी लाइन ध्वस्त हो गई। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत वन विभाग से की तो वन विभाग ने आज तक पेड़ काटने वाले का पता नहीं लगा पाया और ना ही पाइपलाइन जोड़ी गई। सरकार इन दो गांव की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। यहां की जनता को पानी की परेशानी से जूझना पड़ रहा है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

ADVERTISEMENTS