HomeBreaking Newsनैनीताल : क्षेत्र के विकास में नही रहने दी जायेगी कोई कोर—कसर...

नैनीताल : क्षेत्र के विकास में नही रहने दी जायेगी कोई कोर—कसर ! कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्य का क्षेत्र भ्रमण, करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण—शिलान्यास

— अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेश के परिवन व समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य व क्षेत्रीय संजीव आर्य ने आज नैनीताल जनपद अंतर्गत विकासखंड रामगढ़ के क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने छयोडी-धूरा, मनरसा, राजकीय इंटर कालेज ढोकाने, ग्राम कूल, चोपड़ा, डंगरू, मंगरू आदि का भ्रमण कर जन समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री यशपाल आय के साथ उनके पुत्र संजीव आर्य भी पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे। अपने संबोधन में यशपाल आर्य ने कहा कि विकास कार्यों में कोई कोर—कसर नही छोड़ी जायेगी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड हृदयविदारक : चार माह के मासूम को छोड़ मां ने फांसी लगा दे दी जान

उन्होंने कहा कि उनका विधायक या विस अध्यक्ष जो भी कार्यकाल रहा उन्होंने हमेशा विकास कार्यों को ही प्राथमिकता दी है। इस दौरान उनके समक्ष जो भी समस्याएं जनता की ओर से आईं उसे सुलझाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आने वाले चुनाव में वह उनका साथ न छोड़ें, चाहे वह कहीं से भी चुनाव लड़ें।

इससे पूर्व राजकीय इंटर कालेज ढोकाने में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वीके सिंह ने मंत्री यशपाल आर्य के समक्ष स्कूल से संबंधित पांच प्रमुख मांगे रखीं। उन्होंने वायदा किया कि वह मांगों के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों के बंपर प्रमोशन, देखिए लिस्ट

क्षेत्र भ्रमण में उनके साथ मंडल अध्यक्ष भाजपा रमेश सुयाल, पालिकाध्यक्ष संजू वर्मा, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि खुसाल हल्सी, महामंत्री प्रेम सिंह मेहरा, जेई विद्युत विभाग हेम चंद्र कपिल, तहसीलदार बरखा जलाल, सीओ भीमताल भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल भवाली योगेंद्र चंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष रामगढ़ कुंदन चिलवाल, सहायक अभियंता लोनिवि आरपी जोशी, अपर सहायक अभियंता देवेंद्र ओझा मौजूद थे। उधर राइका ढोकाने में प्रधानाचार्य वीके सिंह के अलावा शिक्षक स्टॉफ से आनंद प्रकाश, मोहन प्रसाद, हेम चंद्र आर्या, इंद्र लाल आर्य, प्रताप सिंह बिष्ट, संतोष कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

इन विकास योजनाओं का हुआ संयुक्त शिलान्यास —

  • प्राथमिक विद्यालय धूरा में 600.98 लाख की लागत की योजना का लोकापर्ण एवं 220.17 लाख की योजनाओं का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया गया।
  • यशपाल आर्य द्वारा 600.98 लाख की लागत से छयोडी-धूरा-सुयालखेत मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण का लोकार्पण।
  • ग्राम छयोडी के तोक धूरा मे किशन चन्द्र के घर से गांव की ओर सीसी निर्माण लागत 2.04 लाख।
  • ग्राम छियोडी के तोक धूरा मे बेडीधार से खिबूबू मन्दिर तक सीसी मार्ग निर्माण एवं मन्दिर सौन्दर्यीकरण लागत 6.42 लाख।
  • राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बिचखाली मे पुस्तकालय कम्प्यूटर और आर्ट/क्राफ्ट कक्ष और विज्ञान कक्ष के निर्माण हेतु 65.88 लाख।
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय कूल में पुस्तकालय, कम्प्यूटर, आर्ट/क्राफ्ट कक्ष और विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण हेतु 78.68 लाख।
  • राजकीय इन्टर कालेज ढोकाने मे पुस्तकालय, कम्प्यूटर और आर्ट/क्राफ्ट कक्ष निर्माण हेतु 67.15 लाख।

सरकारी नौकरी : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली एक और भर्ती, आवेदन शुरू

सड़क—संपर्क मार्गों के लिए भी करोड़ों खर्च —

मंत्री यशपाल आर्य ने कहा छयोडी-धूरा-सुयालखेत सडक के लिए 6 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। अब अन्तिम छोर तक सड़क पहुंच जायेगी।

  • उन्होंने कहा जौरासी सडक मार्ग हेतु 4 करोड 80 लाख की धनराशि शासन स्तर पर स्वीकृत हो चुकी है।
  • इसके साथ ही थुवान सडक डामरीकरण एवं कटान के लिए 13 करोड की स्वीकृति भी मिल चुकी है, जल्द ही इस पर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

Breaking, Uttarakhand : यहां पहाड़ दरकने से एनएच पर आया भारी मलबा, फंस गई रोडवेज की बस

हर घर में नल और नल में जल —
मंत्री ने दावा किया कि ‘हर घर मे नल और नल मे जल’ होगा। यशपाल आर्य ने कहा कि 11 ग्राम सभाओं में पानी कोसी नदी से लिप्टिंग हेतु संयुक्त निरीक्षण कर एस्टीमेट 23 करोड़ का शासन को प्रेषित किया गया है। जल्द ही क्षेत्र में इस कार्य को मूर्त रूप दिया जायेगा। इस मौके पर विधायक संजीव आर्य ने भी धूरा पेयजल योजना के जीर्णोद्वार हेतु 12 लाख, धूरा मेे बारातघर, सामुदायिक केन्द्र हेतु 17 लाख तथा क्रियाशाला हेतु 6 लाख की धनराशि देने की मांग मंत्री के सम्मुख रखी।

Uttarakhand – गजब : यहां कर्नल साहब ने दी जूता चोरी की तहरीर, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

ब्रेकिंग, उत्तराखंड : कुख्यात डकैत गजनी चढ़ा एसटीएफ के हत्थे, 2018 से चल रहा था फरार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments