HomeCrimeUttarakhand - गजब : यहां कर्नल साहब ने दी जूता चोरी की...

Uttarakhand – गजब : यहां कर्नल साहब ने दी जूता चोरी की तहरीर, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

यहां एक रिटायर्ड कर्नल ने पुलिस के पास जूता चोरी की रिपोर्ट लिखाई है। सम्भवत: पुलिस के पास पहला ऐसा मामला आया है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, मामला यह है कि आस्था विहार, पचक्की चौराहे, हल्द्वानी में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल पीसी जोशी ने ​पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि चोर उनके 10 हजार के जूते चोरी कर लेकर फरार हो गये हैं। तहरीर में बताया गया है कि गत 06 अगस्त को उन्होंने अपने घर के आहते में जूते रखे थे। इसी बीच कुछ कूड़ा बीनने वाले बच्चे आये और कूड़े के साथ ही उनके जूते भी ले गये। काफी ढूंढ—खोज के बावजूद इन जूता चोरों का कुछ पता नही चल पाया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ब्रेकिंग, उत्तराखंड : कुख्यात डकैत गजनी चढ़ा एसटीएफ के हत्थे, 2018 से चल रहा था फरार

कर्नल साहम ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराई है, जिसमें बच्चे जूता उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी को सौंपी है। अलबत्ता यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Breaking: अल्मोड़ा में इस जगह मिला शव हत्या कर फेंका गया था, आरोपी हत्यारा युवक को दबोचा

Uttarakhand Breaking : आधी रात को पुलिस चौकी पहुंच गये सीएम धामी, चौकी इंचार्ज से किया यह सवाल……

बिग ब्रेकिंग : भवाली में वन दरोगा और होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

UKSSSC : 8 अगस्त को हुई सहायक अध्यापक की परीक्षा को लेकर आया अपडेट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments