HomeBreaking Newsनहीं सुधरा हिस्ट्रीशीटर, रिहा होने के 10 दिन बाद फिर गिरफ्तार

नहीं सुधरा हिस्ट्रीशीटर, रिहा होने के 10 दिन बाद फिर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। कहते हैं कि अपराध के रास्ते पर जाना तो आसान है, लेकिन लौट के आनो बहुत कठिन। इसे व्यवस्थाओं का दोष कहें या आपराधियों की नियति कि एक बार कोई यदि जेल चला गया, तो बमुश्किल ही सुधर पाता है। हम यहां बात कर रहे हैं हिस्ट्रीशीटर अंकित ठाकुर की, जो जेल से रिहा होने के महज 10 दिन बाद पुन: चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ और जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के बसंत विहार क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर अंकित ठाकुर को पुलिस ने टी स्टेट हरबंसवाला के पास से गिरफ्तार कर लिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

नशे की लत पूरी करने को की चोरी !

आरोपी के कब्जे से चोरी के गहने, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बसंत विहार में कई मुकदमे दर्ज हैं। यही नहीं, वह 10 दिन पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बताना चाहेंगे कि इंजीनियरिंग एनक्लेव निवासी सौरभ गुप्ता ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि किसी अज्ञात चोर ने उनके घर में घुसकर घर से कीमती सामान, ज्वेलरी, नगदी और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं।

पीड़ित की तहरीर के आधार थाना बसंत विहार में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास और आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई।

एक हिस्ट्रीशीटर है अंकित : थाना प्रभारी

थाना बसंत विहार प्रभारी प्रदीप रावत के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अंकित ठाकुर थाना बसंत विहार का हिस्ट्रीशीटर भी है। वह पहले में भी एनडीपीएस, चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना बसंत विहार में अलग-अलग अपराधों के 8 मुकदमे पंजीकृत हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments