HomeNationalराजनीतिक हलचल : नीतीश ने नई सरकार बनाने का दावा किया पेश

राजनीतिक हलचल : नीतीश ने नई सरकार बनाने का दावा किया पेश

पटना। बिहार में नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत सात दलों के समर्थन से नई सरकार बनाने का आज दावा पेश किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसदों एवं विधायकों की बैठक के बाद राजग से नाता तोड़ने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने निर्धारित समय पर राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का पत्र उन्हें सौंप दिया।

राज्यपाल को सौंपा 164 विधायकों का समर्थन पत्र

इसके बाद उन्होंने जदयू के 45, राजद के 79, कांग्रेस के 19, वामदलों के 16, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के चार और एक अन्य विधायक यानी कुल 164 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपकर प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उनके साथ राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और बिहार में कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास भी उपस्थित थे।

वहीं, राज्यपाल चौहान ने नीतीश कुमार को फिलहाल नई सरकार बनाने का न्यौता नहीं दिया है। सरकार गठन का न्यौता मिलने के बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय की जाएगी। ऐसे में राज्यपाल ने नीतीश कुमार को प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments