बागेश्वर ब्रेकिंग: नौ साल के बालक की क्रिकेट बैट से हत्या करने वाला 20 साल का हत्यारा गिरफ्तार

0
UP News: Wife and son murdered; husband absconding
सांकेतिक फोटो

बागेश्वर। कपकोट के सूपी गांव में घर में सो रहे नौ वर्षीय बालक को क्रिकेट के बैट से हमला करके हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। कल ही बालक के पिता ने कपकोट थाने में अपने बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि ​हत्यारा बीस वर्षीय युवक खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और क्रिकेट के बैट से उसने बालक के सिर पर वार कर दिया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

कल यानी 26 जनवरी को सूपी गांव के मंगल राम ने कपकोट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसी के गांव के कैलाश राम पुत्र मलक राम उसके नौ वर्षीय बेटे राकेश की हत्या कर दी है। पुलिस ने तुरंत इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। थानाध्यक्ष मदन लाल ने मामले की पड़ताल स्वयं की। पुलिस की टीम ने कैलाश राम को 24 घण्टे के भीतर ग्राम सूपी से गिरफ्तार कर लिया। आज उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस की टीम में थानाध्यक्ष मदन लाल, एसआई अविनाश मौर्य, कांस्टेबल शंकर राम, शंकर सिंह व विरेन्द्र गैड़ा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS