नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद ने संभाला कार्यभार
सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कोतवाली रानीखेत में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ले आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किये।
ADVERTISEMENTS
नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद ने सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को मेहनत, लगन, ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का कहा। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करें।
बीट कर्मचारियों को निरंतर बीट भ्रमण करने, उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश निर्देशों का पालन करने, सतर्क चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।