HomeUttarakhandAlmoraनेशनल गेम्स : अल्मोड़ा पुलिस की ममता, मोनिका और मंजू ने मचाई...

नेशनल गेम्स : अल्मोड़ा पुलिस की ममता, मोनिका और मंजू ने मचाई धूम

ममता ने लगाई स्वर्ण पदकों की हैट्रिक

मंजू ने 1 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक किया अर्जित

 

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के मॉडर्न पेंटाथलॉन में अल्मोडा पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबलों ने अपने प्रदर्शन की बदौलत पूरे प्रदेश में अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है। इन महिला जवानों की प्रदर्शन की बदौलत पुलिस विभाग का मान बढ़ा है।

ADVERTISEMENTSAd
ममता, मोनिका और मंजू की तिकड़ी ने मचाई धूम
ममता, मोनिका और मंजू की तिकड़ी ने मचाई धूम

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ममता खाती ने 3 स्वर्ण पदक और महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी ने 1 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड और पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है।

उपलब्धियां एक नज़र में —

  • महिला कांस्टेबल ममता खाती माडर्न पेंटाथलॉन लेजर रन में इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता।
  • ममता खाती और सक्षम सिंह की जोड़ी ने मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता।
  • महिला कांस्टेबल ममता खाती, मोनिका और महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया।
  • पेंटाथलॉन लेजर रन में महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी ने इंडिविजुएल इवेंट में ब्रांज मेडल हासिल किया है।
  • इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने उत्तराखंड व जनपद पुलिस का नाम रोशन करने वाली दोनों महिला आरक्षियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments