HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: नवागंतुक डीएम रीना जोशी ने रोपा पौधा

Bageshwar: नवागंतुक डीएम रीना जोशी ने रोपा पौधा

— वन महोत्सव सप्ताह के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

बुधवार को वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत और मानव तथा धरती के कुपोषण को दूर करने के लिए एक संदेश देते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने डिग्री कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

धरती को हरा-भरा करने के लिए वन महोत्सव को जन आंदोलन के रूप में लेते हुए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा हैं। इसी कडी में बुधवार को जिलाधिकारी रीना जोशी ने डिग्री कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा हमारा परिवेश हरा भरा रहें यह सब की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण से सामान्य जन व वन्य जीवो को फल भोजन लकड़ी शुद्ध हवा प्राप्त होती है। वातावरण में प्रदूषण कम होने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा कम हो जाता है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है, इस वृहद पौधारोपण अभियान में सभी लोग अपने घरों के आसपास, कृषक बंधु अपनी खेती की मेढ़ों के किनारे, विद्यार्थीगण अपने संस्थान स्कूल व कॉलेज परिसर में, व्यवसायी व समाजसेवी औद्योगिक परिसरों, पार्क, वाटिका आदि में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर इस अभियान को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना पुण्य का काम है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति पेड़ अवश्य लगाए व उसकी सुरक्षा भी करे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, किशन दानू समेत वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments