HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों का नया सत्र 15...

ब्रेकिंग न्यूज : सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों का नया सत्र 15 अप्रैल से

देहरादून। प्रदेश के तमाम राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालय में नये शिक्षण सत्र पर छाए आशंकाओं के बादल अब छंट गए हैं। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक आर मीनाक्षी सुंदरम ने बाकायदा आदेश जारी करके साफ कर दिया है कि इन तमाम विद्यालयों में नया शिक्षण सत्र 15 अप्रैल से शुरू होगा। इन विद्यालयों में कक्षा 6 से कक्षा 9 तक कक्षाओं का नया सत्र 15 अप्रैल से माना जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ इसी शिक्षण सत्र के लिए की गई है। अगले सत्रों के के लिए बाद में आदेश जारी किया जाएग।
आदेश में कहा गया है कि राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में गृह परीक्ष और मुल्यांकन 14 अप्रैल 2021 तक पूर्ण कर कक्षा 6 से 9 तक कक्षाओं का नवीन शैक्षिक सत्र 15 अप्रैल से प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाए।
आदेश में कोविड-19 को लेकर भारत और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालने करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments