HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : जहां हुई हिंसा वहीं खुलेगा नया थाना - मुख्यमंत्री...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : जहां हुई हिंसा वहीं खुलेगा नया थाना – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हल्द्वानी समाचार | बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद शासन प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है, जिलाधिकारी वंदना ने कुल 127 शस्त्र लाइसेंस अगले आदेश तक रद्द कर दिए हैं। वहीं पुलिस ने अभी तक दंगे में शामिल 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी संख्या में पुलिस उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित “नारी शक्ति महोत्सव” में कहा कि, बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है।

यानि मलिक का बगीचा क्षेत्र में जहां नजूल भूमि पर निर्माणाधीन अवैध नमाज स्थल भवन एवं कथित मदरसा भवन को हल्द्वानी नगर निगम की टीम द्वारा बुलडोजर से गिराया गया था वहीं अब नया थाना बनाया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments