हल्द्वानी ब्रेकिंग : जरा सी बात पर दे दनादन, पड़ोसी पर लगाया घर में घुस कर मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0
पड़ोसी पर हमला
पड़ोसी पर हमला

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

यहां गफूर बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस के एक परिवार के चार लोगों पर घर में घुस कर मारपीट, गाली—गलौज व धारधार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, वार्ड नंबर 24 गफूरबस्ती निवासी सरताज पुत्र मो. अनीस ने कोतवाली में पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बीते दिवस उसका किसी बात को लेकर पड़ोसी में रहने वाले फईम, अमन, सरफुद्दीन नूर बानो से कहासुनी हो गई।

इसके बाद से उसके यह पड़ोसी उससे रंजिश रखने लगे और गत दिवस उसके घर में घुसकर गाली गलौज पर उतर आये। जब उसने इसका विरोध किया तो इन्होंने मारपीट शुरू कर दी। सरताज का यह भी आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

उत्तराखंड कोरोना मुक्ति की तरफ : आज 1614 मरीजों ने जीती जंग, 287 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल

इधर तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होगी।

सुस्वागतम : कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी की मिसाल ऋचा सिंह अब सम्भालेंगी हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट का चार्च

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें