HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : नाम सूरज और काम नाबालिगा से दुराचार की कोशिश,...

बागेश्वर ब्रेकिंग : नाम सूरज और काम नाबालिगा से दुराचार की कोशिश, पकड़ा गया

बागेश्वर। कोतवाली के अंतरगत आने वाले बुड़घुना, सिमरू गांव नाबालिग लड़की के कमरे में घुस कर उससे दुष्कम का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी उसे परिणाम भुगतने की धमकियां देकर भाग निकला था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा था कि ग्राम बुड़घुना, सिमरू(बख्याली) निवासी सूरज उर्फ सुरेश पाण्डे दिन के वक्त उसके कमरे में घुस आया और उससे छेड़खानी करते हुए उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जब उसने शोर मचा कर अपने परिजनों को बुलाने का प्रयास किया तो सूरज उसे परिणाम भुगतने की धमकियां देते हुए भाग गया। इस मामले में पुलिस ने पाक्सो व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सूरज उर्फ सुरेश पाण्डे को पुराना एआरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार लिया। आज उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की टीम में एसएसआई खष्टी बिष्ट,सिपाही अशोक पंवार व भुवन बोरा शामिल थे। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments