HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : रॉकेट की चिंगारी से धूं-धूंकर जला तीन मंजिला मकान

नैनीताल : रॉकेट की चिंगारी से धूं-धूंकर जला तीन मंजिला मकान

ADVERTISEMENTS

नैनीताल समाचार | दिवाली की आतिशबाजी से एक और अग्निकांड की खबर सामने आ रही है, यहां मल्लीताल स्थित बेकरी कंपाउंड में रात 12:30 बजे करीब रॉकेट की चिंगारी से रामकिशोर बेदी के तीन मंजिला मकान में आग लग गई।

आनन-फानन में सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग को बुझाना शुरू किया, घंटों की मशक्कत के बाद अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग से मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पानी की लाइनों में पानी ही नहीं आया, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी हो गई। मकान तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण अलग-अलग जगहों से पानी लिया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments