HomeUttarakhandNainitalदिल्ली : तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, एक महिला की मौत,...

दिल्ली : तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, एक महिला की मौत, 26 को बचाया

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के शकरपुर इलाके में मंगलवार को एक इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और अन्य 10 लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि शकरपुर में एक इमारत में लगी आग में 26 लोगों को बचा लिया गया, जबकि अन्य पांच लोगों ने बालकनी से कूद कर जान बचायी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

शकरपुर के ग्राउंड प्लस तीन मंजिला इमारत में कम से कम 31 लोग फंस गए थे। जिसमें से 26 लोगों को दिल्ल दमकल विभाग के कर्मियों ने बचाया और अन्य पांच ने बालकनी से छलांग लगा दी। डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि उनमें से दस लोगों को जीटीबी अस्पताल, एलबीएस अस्पताल और हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 40 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया।

गर्ग ने कहा, “सांस लेने में समस्या होने के कारण डीएफएस कर्मी समय सिंह गिर गया जिससे वह घायल हो गया और उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।”

डीएफएस के मुताबिक शुरुआत में तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन बाद में जब विभाग को फोन आया कि इमारत के अंदर कई लोग फंसे हुए हैं तो पांच और दमकल गाड़ियों में कर्मियों सहित को मौके पर पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments