नैनीताल : झील में मिली युवक की लाश, हड़कंप

नैनीताल। यहां झील में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर…

नैनीताल। यहां झील में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को नैनीताल की झील में एक 42 वर्षीय युवक का शव होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बहार निकाला, जिसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव की शिनाख्त 42 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र प्रताप राम निवासी फांसी गधेरा नैनीताल के रूप में हुई।

युवक अविवाहित बताया जा रहा है। हालांकि अभी झील में आत्महत्या करने का खुलासा नहीं हुआ है।

थाना प्रभारी तल्लीताल रोहतास सागर ने बताया कि, हमें झील में शव होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जल पुलिस के साथ मिलकर शव को झील से बाहर निकाला। झील से शव निकालने के बाद पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई हैं। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *