HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : रहस्यमय ढंग से एसएसबी का जवान गायब, हड़कंप मचा, थाने...

अल्मोड़ा : रहस्यमय ढंग से एसएसबी का जवान गायब, हड़कंप मचा, थाने में रिपोर्ट दर्ज

अल्मोड़ा। एसएसबी की 11वीं बटालियन का एक जवान अल्मोड़ा से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। इससे यहां एसएसबी अ​फसरों व जवानों में हड़कंप मच गया। आननफानन में एसएसबी के इंसपेक्टर ने यहां थाना कोतवाली में जवान के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी की 11वीं बटालियन की एफ कंपनी को जम्मू कश्मीर से डीडीहाट जाना था। जम्मू कश्मीर से चलकर यह कंपनी शुकवार दिन में अल्मोड़ा पहुंची और यही एसएसबी में रूकी। जहां रॉलकाल के दौरान जवान राजेंद्र चंद्र पुत्र शंकर चंद्र निवासी ग्राम बेल, थाना चिनारी, जिला उधमपुर, जम्मू कश्मीर गायब मिले। इसके बाद एसएसबी के अधिकारियों व जवानों में हड़कंप मच गया। काफी यत—तत्र ढूंढखोज हुई, मगर कहीं कुछ पता नहीं लगा। एसएसबी की ओर से इंसपेक्टर भक्तदर्शन ने थाना कोतवाली अल्मोड़ा में जवान के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर पुलिस ने जवान की तलाश के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है और इस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments