किच्छा। नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली द्वारा शौचालय निर्माण की धनराशि को दुगना किए जाने पर तमाम लोगों ने पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन किया। नगर के वार्ड नंबर 6 एवं 17 के दर्जनों लोगों ने सभासद सिमरनजीत कौर व युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी के नेतृत्व में चेयरमैन दर्शन कोली का जोरदार स्वागत किया इस मौके पर सभासद सिमरनजीत कौर ने कहा कि पालिका अध्यक्ष कोली ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए शौचालय की राशि को 5500 से बढ़ाकर 12000 कर दिया है, जिससे सैकड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर वार्ड वासियों ने कहा की चेयरमैन ने जो यह कार्य किया है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है, और इससे गरीब जनता को बड़ी राहत मिलेगी और जनता चेयरमैन दर्शन कोली के इस फैसले से बहुत खुश है। इस मौके पर भगवान देवी, अनोखी देवी, संजय सक्सेना, अजय पाठक, अजीज खान, फजील खान, विनोद सब्बरवाल, सीमा, महावीर प्रसाद, महेंद्र ठाकुर गजनी, अयोध्या देवी, नत्थू लाल सागर, महेंद्र सिंह व सुरजीत सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
किच्छा न्यूज़ : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, गहन मुद्दों पर चर्चा






























