HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा बाजार पहुंची पालिका की टीम, नियमों की अनदेखी पर धड़ाधड़ चालान

अल्मोड़ा बाजार पहुंची पालिका की टीम, नियमों की अनदेखी पर धड़ाधड़ चालान

चेतावनी : भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा ने ​अतिक्रमण, प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग व अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आज छापेमारी में नियमों का पालन नहीं करने वालों के धड़ाधड़ चालान करते हुए 06 हजार 600 रूपये का शुल्क वसूला गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां हुई औचक छापेमारी

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा आज बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर छापे मारे गए। टीम द्वारा मुख्य रूप से लाला बाजार, चौक बाजार, शेर बाजार, तहसीलधारा व मछली मार्केट में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, अतिक्रमण व कूड़ा फैकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत छापेमारी की गयी।

वसूला गया शुल्क

छापेमारी के दौरान 16 प्रतिष्ठानों के द्रारा नियमों के पालन न करने पर 6600 का चालान कर नगद वसूली की गयी। इस मौके पर पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार, पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक दीपक शैलानी, तहबाजारी श्री मनोज मिश्रा, रमेश तिवारी, अशोक, राम सिंह आदि उपस्तिथ थे।

पालिका द्वारा चेतावनी दी गई कि व्यापारी अनिवार्य रूप से नियमों का पालन करें। यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। छापेमारी अभियान पुन: संचालित किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments