ओखलकांडा में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर, मुफ्त जांच व दवा वितरण
सीएनई रिपोर्टर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में लगाए गए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
ADVERTISEMENTS
ओखलकांडा में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर, मुफ्त जांच व दवा वितरण
डॉ. पूजा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक मुख्यालय ओखलकांडा में लगाए गए बहुउद्देशी शिविर में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही शिविर में जांच को पहुंचे मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
उक्त स्वास्थ्य शिविर में डॉ. इजदानी, डॉ. रस्तोगी, नेत्र परीक्षक राजपाल कोहली, लैब टेक्नीशियन नयनतारा, नर्सिंग अधिकारी रविन्द्र बिष्ट, राजू वाहन चालक, पदम स्वच्छक आदि मौजूद रहे। शिविर में 40 से अधिक मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाई वितरित की गई।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।