HomeUttarakhandNainitalभीमताल : सांसद ने 1704.09 लाख रुपए की लागत से बनने वाली...

भीमताल : सांसद ने 1704.09 लाख रुपए की लागत से बनने वाली चार सड़कों का किया शिलान्यास

नैनीताल/भीमताल। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार बृहस्पतिवार को विकासखण्ड ओखलकाण्डा के दयोली तोक पहुंचकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत 1704.09 लाख रुपए की लागत से बनने वाली चार सड़कों का शिलान्यास किया।

ADVERTISEMENTSAd

इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि कृषि, व्यापार, उद्योग हो या सामाजिक सरोकार, सड़कें सबके लिए विकास का मार्ग हैं। सड़कें किसी भी इलाके के विकास की बुनियाद होती हैं। उन्होंने कहा कि सड़के विकास की जीवन रेखा हैं। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाये जाने के लिए किसी भी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि देवलीधार से सुरंग मोटर मार्ग का मिलान कराया जायेगा। सुरंग से टांडा सड़क को पीएमजीएसवाई से मिलान कराया जायेगा। बबियाड़ के साननी में पुल निर्माण हेतु सरकार से धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में पांच बेड का चिकित्सालय खोलने का प्रयास किया जायेगा, जिसमें महिला चिकित्सक की नियुक्ति अवश्य होगी।

भट्ट ने ढोली गांव से कैड़ा गांव मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 518.13 लाख रूपये है और इसकी अनुमानित लंबाई 8.625 किलोमीटर है। दूसरी सड़क मोर नौला भिड़ापानी मोटर मार्ग किमी 8 से थली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, जिसकी अनुमानित लागत 405.88 लाख है तथा अनुमानित लंबाई 8.50 किमी है। तीसरी सड़क अमजड से सुवाकोट पोखरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य है जिसकी अनुमानित लागत 382.30 लाख तथा अनुमानित लंबाई 7 किलोमीटर है। चैथी सड़क देवली धार से सुई मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 397.78 लाख है का शिलांयास किया।

भट्ट ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण पूर्ण होने पर दूरस्थ क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों को मुख्य मार्गों से जुड़ने के कारण बुनियादी सुविधाओं में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि गांवो के सड़क मार्ग से जुड़ने से जहां आवागमन में आसानी होगी वहीं कृषि उपज के साथ ही क्षेत्रीय उत्पादों को आसानी से बाजार उपलब्ध हो सकेगा। भट्ट ने कहा केंद्र में मोदी सरकार ने वर्ष 2014 से अभी तक लगातार जिस अभूतपूर्व गति से ग्रामीण भारत को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया है वह अकल्पनीय है। भट्ट ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने को कहा। इसके साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष आनन्द नदगली किशन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख धारी आशा रानी, दर्जा राज्यमंत्री मनोज शाह, अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा, नरेश सनवाल, ग्राम प्रधान बसंती तिवारी, मण्डल अध्यक्ष कुन्दन, गणेश कुलोरा, मनोज सुयाल व संजय कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments