HomeUttarakhandAlmoraरापड़ पहुंचे सांसद अजय टम्टा, दिवंगत पत्रकार आनंद नेगी के परिजनों से...

रापड़ पहुंचे सांसद अजय टम्टा, दिवंगत पत्रकार आनंद नेगी के परिजनों से की मुलाकात

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

सांसद अल्मोड़ा पिथौरागढ़ अजय टम्टा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने रापड़ में आपदा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले वरिष्ठ स्व. आनंद सिंह नेगी के परिजनों से भी मुलाकात की।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सांसद अल्मोड़ा पिथौरागढ़ व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने गत दिवस अल्मोड़ा जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वे तहसील भिकियासैंण पहुंचे और उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को जनता को यथाशीघ्र अवश्यकी सहायता पहुंचाने हेतु निर्देशित किया।

अजय टम्टा ग्राम रापड़ भी पहुंचे जहां पर वे आपदा में अपनी जान गवा चुके डिजिटल मीडिया सीएनई के पत्रकार व अमर उजाला रानीखेत के पूर्व ब्यूरो चीफ स्व. आनंद नेगी के घर भी पहुंचे एवं परिवार से मिल कर उन्होंने संवेदना व्यक्ति की। उन्होंने ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद रानीखेत मोहन नेगी, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, मंडल अध्यक्ष भिकियासेन त्रिलोक सिंह भंडारी, प्रमोद रावत आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments