HomeUttarakhandAlmoraमलबा आने से ठप पड़ी है पेयजल व्यवस्था, सुनवाई नहीं कर रहा...

मलबा आने से ठप पड़ी है पेयजल व्यवस्था, सुनवाई नहीं कर रहा विभाग : हर्ष कनवाल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बीते दिनों हुई बारिश के बाद कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई के लिए बने टैंक में मलबा आने से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। विभाग को सूचित किये जाने के बावजूद मलबा हटाया नहीं ​गया है, जिससे ग्रामीणेां में रोष है।

पूर्व प्रधान खत्याड़ी हर्ष कनवाल ने यहां जारी बयान में कहा कि ग्राम सभा खत्याड़ी, पहल, तलाड़, सैनार, लोधिया, वर्शिमी में करबला स्थित टैंक से पानी की सप्लाई की जाती है। विगत बरसात के कारण टैंक के पास मलबा आने से पाइल लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अवर अभियंता व अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता हुई, लेकिन आज तक मिट्टी नहीं हटवायी गई, जिससे काफी परेशानी हो रही है।

हर्ष कनवाल ने बताया कि अवर अभियंता द्वारा फोन पर गत 20 अक्टूबर को अवगत कराया गया कि जेसीबी मशीन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। व्यवस्था होने पर 21 अक्टूबर को लाइन ठीक कर दी जायेगी। इसके बावजूद इनके द्वारा कोई व्यवस्था मलबा हटाने के लिए नहीं की गई है, जिससे ग्राम वासियों में रोष है। हर्ष कनवाल ने मांग की है कि तुरंत मलबा हटाकर लाइन को ठीक किया जाये। उन्होंने कहा कि अकसर संबंधित विभागीय अधिकारी अपना फोन बंद रखते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments