HomeUttarakhandNainitalBreaking News : वृद्ध सन्यासी पर बंदरों के झुण्ड ने किया हमला,...

Breaking News : वृद्ध सन्यासी पर बंदरों के झुण्ड ने किया हमला, पहाड़ी से गिरने से बाल-बाल बचे

CNE REPORTER, SUYALBARI

ADVERTISEMENTSAd Ad

क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां शिव मंदिर में रह रहे एक वृद्ध सन्यासी पर बंदरों के एक झुंड ने अचानक हमला कर उन्हें कई जगह काट लिया। बंदरों के इस हमले में वह पहाड़ी से गिरने से बाल-बाल बचे, नही तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार यहां नैनीपुल के निकटवर्ती शिव मंदिर में एक वृद्ध सन्यासी बिहारी बाबू विगत 10-15 सालों से निवासरत हैं। आज शनिवार को जब वह मंदिर से बाजार की तरफ आ रहे थे तब अचानक बंदरों के एक झुंड ने अकारण हमला कर दिया और उन्हें कई स्थानों पर नाखून लगा दिये व काट दिया। इस हमले में वह अपनी जान बचाने को भागे और पहाड़ी से नीचे गिरने से बाल-बाल बचे। उल्लेखनीय है कि नैनीपुल में विगत लंबे समय से बंदरों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। इससे पूर्व भी वह कई बार राहगीरों पर झपट उनका सामान आदि छीन चुके हैं। कई छोटे बच्चों व महिलाओं को भी बंदर काट चुके हैं। स्थानीय नागरिकों ने वन महकमे से इन कटखने बंदरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments